IND vs NZ T20 WC Final 2026
IND vs NZ T20 WC Final 2026: अहमदाबाद: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए 256 रनों का बड़ा लक्ष्य रखा है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, लेकिन भारतीय बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज अपनाते हुए कीवी गेंदबाजों पर दबाव बना दिया।
IND vs NZ T20 WC Final 2026: पावरप्ले में भारत की धमाकेदार शुरुआत
भारतीय टीम को संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने तेज शुरुआत दिलाई। पहले ओवर में संजू सैमसन ने मैट हेनरी की गेंद पर छक्का लगाकर इरादे साफ कर दिए। इसके बाद दोनों बल्लेबाजों ने तेज रन बटोरते हुए पावरप्ले में ही न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। पहले छह ओवर में भारत ने बिना कोई विकेट गंवाए 92 रन बना डाले। इस दौरान अभिषेक शर्मा ने केवल 18 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया।
IND vs NZ T20 WC Final 2026: भारतीय बल्लेबाजों की शानदार पारियां
अभिषेक शर्मा ने 21 गेंदों में 52 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। इसके बाद संजू सैमसन ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए 33 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। संजू ने 89 रन की बेहतरीन पारी खेली और इस टी20 विश्व कप में लगातार तीसरा अर्धशतक लगाया।
इसके अलावा ईशान किशन ने भी तेज बल्लेबाजी करते हुए 23 गेंदों में अर्धशतक जमाया और 54 रन बनाए। हालांकि कप्तान सूर्यकुमार यादव खाता खोले बिना आउट हो गए, जबकि हार्दिक पांड्या 18 रन ही बना सके।
IND vs NZ T20 WC Final 2026: शिवम दुबे की तूफानी फिनिशिंग
पारी के आखिरी ओवरों में शिवम दुबे ने शानदार फिनिशिंग की। उन्होंने सिर्फ 8 गेंदों में 26 रन बनाकर टीम का स्कोर तेजी से आगे बढ़ाया। भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 255 रन बनाए और न्यूजीलैंड को जीत के लिए 256 रन का लक्ष्य दिया। न्यूजीलैंड के लिए जिमी नीशम ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके, वहीँ रचिन रविंद्र और मैट हेनरी को एक एक सफलता मिली।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


