Asian News और News Plus21 के “आज की नारी सम्मान सीजन- 3″ को लेकर जबरदस्त उत्साह, 08 मार्च को महामहिम राज्यपाल श्री रमेन डेका की गरिमामयी उपस्थिति में होगा भव्य सम्मान समारोह, नोट कर लें वेन्यू
रायपुर। Asian News और News Plus21 के आज की नारी सम्मान.. सीजन 01 और 02 की आपार सफलता के बाद सीजन.03 का भव्य आयोजन महामहिम राज्यपाल श्री रमेन डेका की गरिमामयी उपस्थिति में 08 मार्च को होगा। कार्यक्रम में कई मंत्री और प्रदेश की ख्याति प्राप्त विभूतियां मंच पर विराजमान होंगी। आज की नारी सम्मान को लेकर प्रदेश भर में जबरदस्त उत्साह है। अब तक एक हजार से ज्यादा आनलाइन आवेदन मिले हैं।
SINGHANIA SAROVAR PORTICO में शाम 5:00 से शुरु होगा सम्मान समारोह
Asian News कार्यक्रम का आयोजन SINGHANIA SAROVAR PORTICO में शाम 5:00 से शुरु होगा। बता दें कि एशियन न्यूज एवं न्यूजप्लस 21 द्वारा अपने सामाजिक दायित्व के तहत प्रदेश की उन महिलाओं की सम्मानित करने का संकल्प लिया है, जिन्होंने समाज में प्रेरणादायक योगदान दिया है।
2026 महतारी गौरव वर्ष
बता दें कि छत्तीसगढ़ सरकार ने वर्ष 2026 को ‘महतारी गौरव वर्ष’ (मातृ शक्ति वर्ष) के रूप में मनाने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि, यह वर्ष राज्य की महिलाओं के सम्मान, स्वास्थ्य, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता को समर्पित होगा। सरकार की इस पहल में सहभागिता करते हुए Asian News और News Plus21 का “आज की नारी सम्मान सीजन- 3 इसे और भव्य रूप प्रदान का मंच बनेगा।
प्रेरणादायी महिलाओं को समर्पित है आज की नारी सम्मान..
आज की नारी सम्मान.. सीजन 01 और 02 में एशियन न्यूज और न्यूजप्लस21 के मंच पर समाज के अलग- अलग क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया है। जिसमें बस्तर, सरगुजा जैसे जिलों के अलावा पड़ोसी राज्यों की महिलाओं को भी आमंत्रित कर उन्हें सम्मान का मंच प्रदान किया गया। Asian News यह कार्यक्रम उन प्रेरणादायी महिलाओं को समर्पित है जिन्होंने समाज, शिक्षा, विज्ञान, कला, प्रशासन, उद्यमिता, सामाजिक न्याय एवं महिला सशक्तिकरण के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दिया है।
अब तक हजार से ज्यादा आवेदन
“आज की नारी सम्मान सीजन- 3 के लिए अब तक करीब हजारों महिलाओं ने महिला सशक्तिकरण के लिए किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए अपना पंजीयन कराया है। अब मिले पंजीयन में महिलाओं के व्यक्तिगत एवं समूह में किए गए कार्यों के आधार पर 5 सदस्यों की एक्सपर्ट जूरी उनकी पड़ताल कर अंतिम निर्णय लेगी।
आज की नारी सम्मान सीजन.03 का उद्देश्य समाज की उन सशक्त महिलाओं को मंच प्रदान करना है जिन्होंने अपने कार्यों से नई मिसाल कायम की है, ताकि वे अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बन सकें। हमारा मानना है कि ऐसे प्रयासों से अन्य महिलाएं भी महिल सशक्तिकरण के कार्य करने का मार्ग प्रशस्त करेंगी। तो आइए, अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी शक्ति का उत्सव मनाएं और प्रेरणा को सम्मान दें।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


