T20 WC 2026 IND vs ENG Semifinal
T20 WC 2026 IND vs ENG Semifinal: मुंबई: भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 253 रन बनाए और इंग्लैंड के सामने 254 रन का बड़ा लक्ष्य रखा। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में खेले जा रहे इस मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों ने आक्रामक अंदाज दिखाया।
T20 WC 2026 IND vs ENG Semifinal: भारत की शुरुआत हालांकि अच्छी नहीं रही और दूसरे ओवर में ही अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) 9 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद संजू सैमसन (Sanju Samson) और ईशान किशन (Ishan Kishan) ने पारी को संभाला। पावरप्ले तक भारत ने एक विकेट खोकर 67 रन बना लिए थे। संजू सैमसन ने तेज बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 26 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।
T20 WC 2026 IND vs ENG Semifinal: ईशान किशन ने 18 गेंदों में 39 रन बनाए, जबकि संजू सैमसन ने 42 गेंदों में 8 चौके और 7 छक्कों की मदद से 89 रन की शानदार पारी खेली। मध्यक्रम में शिवम् दुबे (Shivam Dube) ने 43 रन जोड़े, जबकि तिलक वर्मा (Tilak Varma) ने 7 गेंदों में 21 रन की तेज पारी खेली। अंत में हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) ने 12 गेंदों में 27 रन बनाए।
T20 WC 2026 IND vs ENG Semifinal: इंग्लैंड की ओर से आदिल रशीद (Adil Rashid) और विल जैक्स (Will Jacks) ने दो-दो विकेट लिए, जबकि जोफ्रे आर्चर (Jofra Archer) को एक सफलता मिली। अब इंग्लैंड को फाइनल में पहुंचने के लिए 254 रन बनाने होंगे।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


