MP News : इंदौर। इंदौर में होली के पावन अवसर पर शहर के सबसे बड़े और बहुप्रतीक्षित कलर फेस्ट होलीब्रेशन 8.0 का आयोजन Dastoor Delite में बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। सुबह 10 बजे शुरू हुए इस मेगा इवेंट में शहरवासियों ने पूरे दिन रंगों, संगीत और मनोरंजन का भरपूर आनंद लिया।
MP News : हाई-एनर्जी डीजे परफॉर्मेंस, रेन डांस ज़ोन, सुरक्षित और ऑर्गेनिक गुलाल, लाइव एंटरटेनमेंट, बच्चों के लिए विशेष ज़ोन और बेहतरीन फूड एवं हॉस्पिटैलिटी व्यवस्था ने कार्यक्रम को और भी खास बनाया। सुरक्षा और आयोजन प्रबंधन के उत्कृष्ट प्रबंधों के बीच हजारों लोगों ने परिवार और दोस्तों के साथ होली का आनंद उठाया।

MP News : रंगों की बौछार और संगीत की गूंज ने पूरे वातावरण को उत्सवमय बना दिया। होलीब्रेशन 8.0 ने इंदौर में अपनी 8 सफल वर्षों की यात्रा को और यादगार बनाते हुए एकता, सकारात्मकता और खुशियों का संदेश फैलाया। आयोजकों ने अपने सभी पार्टनर्स, स्पॉन्सर्स, मीडिया सहयोगियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया, जिनके सहयोग से यह आयोजन ऐतिहासिक सफलता में परिवर्तित हुआ।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


