Raipur City News : रायपुर। छत्तीसगढ़ से राज्यसभा की खाली हो रही सीट के लिए भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा ने गुरुवार को विधानसभा पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल कर दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और वरिष्ठ विधायक धरमलाल कौशिक उनके प्रस्तावक बने।
Raipur City News : नामांकन दाखिल करने के मौके पर विधानसभा परिसर में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की भारी मौजूदगी रही। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, सांसद बृजमोहन अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने लक्ष्मी वर्मा का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं।
Raipur City News : गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ से राज्यसभा में फिलहाल पांच सांसद प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इनमें से दो सांसद—फूलो देवी नेताम और केटीएस तुलसी का कार्यकाल 9 अप्रैल को समाप्त हो रहा है। वहीं राजीव शुक्ला और रंजीत रंजन का कार्यकाल 29 जून 2028 तक रहेगा, जबकि भाजपा के देवेंद्र प्रताप सिंह का कार्यकाल 2 अप्रैल 2030 तक है।

