T20 WC 2026 SA vs NZ Semi Final
T20 WC 2026 SA vs NZ Semi Final: नई दिल्ली: टी20 विश्वकप 2026 का पहला सेमीफाइनल 4 मार्च को दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला शाम 7 बजे से कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में शुरू होगा, जबकि टॉस साढ़े छह बजे होगा। दक्षिण अफ्रीका की टीम पूरे टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में रही है और अब तक एक भी मैच नहीं हारी है। सभी मुकाबले जीतकर टीम ने सेमीफाइनल में जगह बनाई है। दूसरी ओर, न्यूजीलैंड को ग्रुप चरण में दक्षिण अफ्रीका से हार मिली थी, जबकि सुपर-8 में पाकिस्तान के खिलाफ उसका मैच बारिश के कारण रद्द हो गया। इंग्लैंड के खिलाफ भी उसे हार झेलनी पड़ी।
T20 WC 2026 SA vs NZ Semi Final: पिच रिपोर्ट
ईडन गार्डन्स की पिच इस टूर्नामेंट में बल्लेबाजों के लिए मददगार रही है। यहां औसत स्कोर लगभग 182 रन रहा है। पिच सूखी रहने की संभावना है, जिससे शुरुआत में तेज गेंदबाजों को उछाल मिल सकता है। हालांकि रात में ओस गिरने की संभावना के चलते टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का फैसला कर सकती है।
T20 WC 2026 SA vs NZ Semi Final: मौसम रहेगा साफ
मौसम विभाग के अनुसार मैच के दिन कोलकाता में आसमान साफ रहेगा। बारिश की संभावना न के बराबर है। दिन में तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है, जबकि रात में यह 19 डिग्री तक गिर सकता है। हल्की हवाएं तेज गेंदबाजों को स्विंग दिलाने में सहायक हो सकती हैं।
T20 WC 2026 SA vs NZ Semi Final: रिजर्व डे और समीकरण
अगर किसी कारणवश निर्धारित दिन मैच पूरा नहीं हो पाता, तो रिजर्व डे का इस्तेमाल किया जाएगा। यदि रिजर्व डे पर भी मुकाबला नहीं हो सका, तो ग्रुप-1 में शीर्ष पर रहने के कारण दक्षिण अफ्रीका को फाइनल का टिकट मिल जाएगा, जबकि ग्रुप-2 में दूसरे स्थान पर रही न्यूजीलैंड बाहर हो जाएगी।
T20 WC 2026 SA vs NZ Semi Final: हेड टू हेड
टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में दोनों टीमों के बीच अब तक 18 मैच खेले गए हैं। इनमें दक्षिण अफ्रीका ने 11 जीत दर्ज की हैं, जबकि न्यूजीलैंड 7 मुकाबले जीत सका है। आंकड़ों के आधार पर दक्षिण अफ्रीका का पलड़ा भारी नजर आता है, लेकिन सेमीफाइनल में दबाव के बीच मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है।
T20 WC 2026 SA vs NZ Semi Final: टीम अपडेट और लाइव प्रसारण
मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर और लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप पर उपलब्ध है।
T20 WC 2026 SA vs NZ Semi Final: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
दक्षिण अफ्रीका: एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), रेयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यानसेन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी।
न्यूजीलैंड: टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलेन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), कोल मैककॉन्ची, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, लोकी फर्ग्यूसन।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


