PM Mark Carney meets PM Modi
PM Mark Carney meets PM Modi: नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने सोमवार को नई दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस (Hyderabad House) में कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी (Mark Carney) से मुलाकात की। इस अहम बैठक का उद्देश्य भारत और कनाडा के बीच द्विपक्षीय संबंधों को नई मजबूती देना और सहयोग के क्षेत्रों का विस्तार करना रहा। चर्चा के बाद दोनों देशों के बीच कई महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापनों (MoU) का आदान-प्रदान प्रस्तावित है, साथ ही साझा प्रेस बयान भी जारी किए जाएंगे।
PM Mark Carney meets PM Modi: इसके पश्चात दोपहर लगभग 1:50 बजे भारत मंडपम (Bharat Mandapam) में ‘भारत-कनाडा सीईओ फोरम’ आयोजित होगा, जिसमें दोनों प्रधानमंत्री उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से संवाद करेंगे। अपनी भारत यात्रा समाप्त कर प्रधानमंत्री कार्नी शाम छह बजे स्वदेश रवाना होंगे।
PM Mark Carney meets PM Modi: वार्ता के दौरान व्यापार, निवेश, स्वच्छ ऊर्जा और आवश्यक खनिजों जैसे रणनीतिक क्षेत्रों पर विशेष जोर दिया गया। इसके अलावा कृषि, शिक्षा, अनुसंधान, नवाचार और लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने पर भी चर्चा हुई। क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी दोनों नेताओं ने विचार साझा किए।
PM Mark Carney meets PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात से पहले कार्नी ने विदेश मंत्री एस जयशंकर (S. Jaishankar) से भी बातचीत की, जिसमें द्विपक्षीय सहयोग को आगे बढ़ाने पर सकारात्मक सहमति बनी। विदेश मंत्रालय के अनुसार, यह दौरा दोनों देशों के संबंधों को संतुलित और रचनात्मक दिशा देने का महत्वपूर्ण अवसर है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


