Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP News : शहडोल के कंचनपुर में योग दिवस का किया आयोजन, कन्या शिक्षा परिसर में दिखा उत्साह

MP News : शहडोल के कंचनपुर में योग दिवस का किया आयोजन, कन्या शिक्षा परिसर में दिखा उत्साह
X

MP News: Yoga Day event organized in Shahdol’s Kanchanpur; enthusiasm witnessed at Kanya Shiksha Parisar.

MP News : शहडोल। मध्यप्रदेश के शहडोल में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर माता शबरी कन्या शिक्षा परिसर, कंचनपुर में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान शिक्षकों और स्टाफ ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।

MP News : कार्यक्रम में विभिन्न योग आसनों और प्राणायाम का अभ्यास कराया गया, जिसमें सभी प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। योग प्रशिक्षकों ने नियमित योग करने से होने वाले शारीरिक और मानसिक लाभों की जानकारी भी दी। इस अवसर पर परिसर में मौजूद स्टाफ ने भी योग सत्र में भाग लेकर विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया।

MP News : कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना और योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना रहा। कार्यक्रम में अजय सेन, लता चक्रवर्ती, ज्योति श्रीवास्तव, रीता चतुर्वेदी, मधुरिमा तिर्की, अनंत वर्मा, आयुष गर्ग और ललिता चक्रधारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। अंत में सभी ने नियमित योग करने का संकल्प लिया और स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान देने की बात कही।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019