Raipur City News : रायपुर। राजधानी में ठगी का एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां खुदाई में मिले कथित सोने के गहने सस्ते में बेचने का लालच देकर मां-बेटे ने एक प्राइवेट कंपनी के कर्मचारी से 2.50 लाख ऐंठ लिए। मामला न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Raipur City News : अवंति विहार निवासी महेश कानस्कर 18 जनवरी को कलर्स मॉल स्थित एटीएम बूथ में पैसे निकालने पहुंचे थे। इसी दौरान वहां एक युवक मिला, जिसने खुद को राजेश प्रजापति बताया। उसने कहा कि उसके खाते से पैसे नहीं निकल रहे और बहन की शादी के लिए तत्काल रकम की जरूरत है। बातचीत के दौरान उसने दावा किया कि खुदाई में सोने-चांदी के गहने मिले हैं, जिन्हें वह कम कीमत में बेचना चाहता है।
Raipur City News : सैंपल असली, पूरा माल नकली-
राजेश ने भरोसा जीतने के लिए गहनों का एक सैंपल जांच के लिए दिया, जो जांच में असली निकला। इसके बाद महेश सौदे के लिए तैयार हो गए। आरोप है कि बाद में राजेश अपनी मां के साथ मिलकर नकली गहने थमा गया और बदले में 2.50 लाख नकद लेकर फरार हो गया।
Raipur City News : जब महेश गहने लेकर सराफा कारोबारी के पास पहुंचे तो पूरा खेल सामने आ गया। जांच में गहने फर्जी निकले। काफी तलाश के बाद भी आरोपियों का पता नहीं चला, जिसके बाद पीड़ित ने न्यू राजेंद्र नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार मिश्रा के मुताबिक, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की बात कही जा रही है।

