CG News : रायपुर। राजधानी से लगे खरोरा थाना क्षेत्र के तिल्दाडीह गांव के पास एक युवक का शव संदिग्ध अवस्था में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। युवक की लाश अर्धनग्न हालत में पाई गई, जिससे हत्या की आशंका गहरा गई है।
CG News : मृतक की पहचान खरोरा निवासी किशोर सारथी 35 वर्ष के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक उसकी बाइक घटनास्थल से करीब 100 मीटर दूर खड़ी मिली, जबकि शव पास ही बरामद हुआ। युवक के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे मामला और अधिक संदिग्ध हो गया है।
CG News : सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू की। घटनास्थल को घेराबंदी कर जांच की जा रही है। पुलिस परिजनों और मृतक के दोस्तों से पूछताछ कर रही है ताकि घटना के पीछे की वजह स्पष्ट हो सके।
CG News : प्राथमिक तौर पर रंजिश के चलते हत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो पाएगा।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


