Hercules C-130 plane crash: एल ऑल्टो (बोलीविया)। बोलीविया की प्रशासनिक राजधानी ला पाज़ के निकटवर्ती शहर एल ऑल्टो में बोलीवियन एयरफोर्स का एक हरक्यूलिस C-130 मालवाहक विमान नए छपे बैंक नोटों की एक बड़ी खेप ले जा रहा था। इसी दौरान एक व्यस्त सड़क ‘कोस्टानेरा एवेन्यू’ पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
Hercules C-130 plane crash: इस हादसे में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई है और 30 से अधिक घायल हुए हैं। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो में देखा जा सकता है कि मलबे और धुएं के बीच सैकड़ों लोग बचाव कार्यों में मदद करने के बजाय बिखरी हुई नकदी को इकट्ठा करने के लिए दौड़ पड़े।
Hercules C-130 plane crash: रिपोर्ट्स के अनुसार, विमान ने एल ऑल्टो इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरी ही थी कि खराब मौसम या तकनीकी खराबी के कारण वह अनियंत्रित होकर पास की मुख्य सड़क पर जा गिरा। सड़क पर गिरते ही विमान ने करीब एक दर्जन से अधिक वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया।
Hercules C-130 plane crash: मलबे की चपेट में आने से कई कारें पूरी तरह चकनाचूर हो गई हैं। विमान के गिरने के बाद उसमें भीषण आग लग गई, जिसे बुझाने के लिए दमकल कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


