CG News : गौरेला। गौरेला सारबहरा बाईपास स्थित रेलवे ओवरब्रिज के पास एक रेलवे ठेकेदार के स्टोर में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दूर से काला धुआं उठता दिखाई दिया, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।
CG News : प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोपहर के समय स्टोर से धुआं उठता देखा गया और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। सुरक्षा की दृष्टि से आसपास के लोगों को सुरक्षित दूरी पर हटा दिया गया था।
CG News : बताया जा रहा है कि स्टोर में रेलवे निर्माण कार्य से संबंधित लोहे के सामान, केबल, रबर उपकरण और अन्य सामग्री रखी हुई थी, जो आग की चपेट में आकर जल गई। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार ठेकेदार को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है, हालांकि वास्तविक क्षति का आकलन अभी किया जाना बाकी है।
CG News : आग लगने के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल सका है। आशंका है कि शॉर्ट सर्किट या लापरवाही इसकी वजह हो सकती है। पुलिस और संबंधित विभाग ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। समय रहते दमकल टीम की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


