RSS Centenary Year: रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 26 फरवरी को राजधानी रायपुर (Raipur) स्थित जोरा मॉल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के गौरवशाली 100 वर्षों की यात्रा पर आधारित फिल्म शतक (Shatak) के स्पेशल स्क्रीनिंग में शामिल हुए।
RSS Centenary Year: सीएम साय ने कहा कि उन्होंने मंत्रिमंडल के साथी रामविचार नेताम, केदार कश्यप, श्याम बिहारी जायसवाल, लक्ष्मी राजवाड़े, राजेश अग्रवाल और विधायकों व जनप्रतिनिधियों के साथ फिल्म शतक देखी।

RSS Centenary Year: साय ने कहा कि ‘शतक’ राष्ट्रनिर्माण में संघ (RSS) की सतत साधना का सजीव चित्रण है। उन्होंने कहा कि आरएसएस की प्रेरक गाथा जन-जन तक पहुंचे और नई पीढ़ी को राष्ट्रसेवा की भावना से प्रेरणा मिले, इस उद्देश्य से छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में इस फिल्म को टैक्स फ्री (Tax Free) करने का निर्णय लिया गया है।
RSS Centenary Year: ‘शतक’ केवल फिल्म नहीं, विचारों की यात्रा
फिल्म देखने के बाद मुख्यमंत्री साय ने कहा कि ‘शतक’ सिर्फ एक सिनेमाई प्रस्तुति नहीं है, बल्कि यह राष्ट्रप्रेम, जनसेवा और अनुशासन की उस परंपरा को दर्शाती है, जिसने देश को दिशा देने का कार्य किया है। यह फिल्म संघ की वैचारिक यात्रा को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करती है।
RSS Centenary Year: छत्तीसगढ़ में टैक्स-फ्री करने का निर्णय
मुख्यमंत्री ने कहा कि संघ की प्रेरक गाथा समाज के हर वर्ग तक पहुंचे और विशेषकर युवा पीढ़ी राष्ट्रसेवा की भावना से जुड़ सके, इसी उद्देश्य से राज्य सरकार ने फिल्म ‘शतक’ को छत्तीसगढ़ में टैक्स-फ्री करने का निर्णय लिया है।
RSS Centenary Year: संघ की शताब्दी यात्रा का स्मरण
सीएम साय ने कहा कि पूजनीय डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार के विचारों से प्रारंभ हुई संघ की यह यात्रा पूजनीय माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर के नेतृत्व में और अधिक संगठित व सशक्त हुई। उन्होंने कहा कि संघ का सौ वर्षों का इतिहास लाखों स्वयंसेवकों के त्याग, तपस्या और ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना का प्रमाण है।
RSS Centenary Year: शिक्षा, सेवा और समरसता में संघ की भूमिका
मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने शिक्षा, सेवा और सामाजिक समरसता के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का कार्य किया है। आपदा और संकट के समय संघ कार्यकर्ताओं की सेवा भावना समाज के लिए संबल बनी है।
RSS Centenary Year: शासन को भी मिलती है राष्ट्रसेवा से प्रेरणा
सीएम साय ने कहा कि जनसेवा और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की यही सोच शासन के कार्यों में भी मार्गदर्शक बनती है। उन्होंने विश्वास जताया कि फिल्म ‘शतक’ समाज के सभी वर्गों, विशेषकर युवाओं को राष्ट्रनिर्माण के लिए प्रेरित करेगी।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


