Raipur City News : रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गुरुवार शाम रायपुर के जोरा मॉल में आयोजित विशेष स्क्रीनिंग में शामिल हुए। उनके साथ मंत्रिमंडल के कई सदस्य और विधायक भी मौजूद रहे। यहां संघ की सौ वर्षों की यात्रा पर आधारित फिल्म ‘शतक’ का प्रदर्शन किया गया, जिसमें संगठन के विकास, सामाजिक कार्यों और वैचारिक विस्तार को दर्शाया गया है।
Raipur City News : कार्यक्रम में डिप्टी सीएम विजय शर्मा, मंत्री टंकराम वर्मा, रामविचार नेताम, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और मंत्री गुरु खुशवंत समेत अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। बताया गया कि फिल्म राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के 100 वर्षों के सफर, संगठनात्मक विस्तार और विभिन्न सामाजिक अभियानों को रेखांकित करती है।
Raipur City News : मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल के सदस्यों के आगमन को लेकर मॉल परिसर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। स्क्रीनिंग के दौरान कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला, वहीं आम दर्शकों के बीच भी फिल्म को लेकर चर्चा का माहौल रहा।

