CG Accident : सूरजपुर। सूरजपुर जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने दर्दनाक हादसे को अंजाम दे दिया। कौशलपुर मोड़ के पास अनियंत्रित ट्रैक्टर ने सड़क किनारे खड़ी एक शिक्षिका और उनके मासूम बच्चे को कुचल दिया। हादसे में शिक्षिका शिफा त्रिपाठी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बच्चा गंभीर रूप से घायल है।
CG Accident : घटना रामानुजनगर थाना क्षेत्र के कौशलपुर मोड़ की है। बताया जा रहा है कि मृतिका शिफा त्रिपाठी आत्मानंद भुवनेश्वरपुर स्कूल में सहायक शिक्षिका के पद पर पदस्थ थीं। वे अपने बच्चे के साथ स्कूल जाने के लिए घर से निकली थीं, तभी पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घायल बच्चे को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
CG Accident : शिफा त्रिपाठी मूल रूप से रायपुर की रहने वाली थीं और रामानुजनगर में अपने बच्चे के साथ रह रही थीं। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


