Vijay-Rashmika Wedding
Vijay-Rashmika Wedding: मुंबई। रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा आखिरकार शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों ने उदयपुर में सुबह ठीक 10 बजकर 10 मिनट पर तेलुगु रीति-रिवाज से शादी की। इस खास मौके पर उनके परिवार के सदस्य, करीबी दोस्त और कुछ चुनिंदा मेहमान ही मौजूद रहे। अब शाम 4:30 बजे दोनों कोडवा परंपरा के अनुसार दूसरी शादी की रस्म पूरी करेंगे।
शादी समारोह बेहद सादगी और पारंपरिक तरीके से आयोजित किया गया। इस दौरान विजय देवरकोंडा ने रश्मिका मंदाना को अंगूठी पहनाकर अपने प्यार और रिश्ते को आधिकारिक रूप से स्वीकार किया। दोनों इस खास मौके पर बेहद खूबसूरत और खुश नजर आ रहे थे। हालांकि फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे शादी में शामिल नहीं हो पाए, लेकिन उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए नवविवाहित जोड़े को बधाई संदेश भेजे।
Vijay-Rashmika Wedding: दो फिल्मों की शूटिंग के दौरान शुरू हुआ प्यार
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने एक साथ दो फिल्मों में काम किया है। पहली बार दोनों फिल्म गीता गोविंदम में साथ नजर आए थे, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। कहा जाता है कि इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और प्यार की शुरुआत हुई।
इसके बाद दोनों फिल्म डियर कॉमरेड में भी साथ दिखाई दिए। हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते को लंबे समय तक निजी रखा और कभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की। लेकिन शादी से पहले दोनों ने खुद अपने फैंस को खुशखबरी देकर सभी अटकलों को खत्म कर दिया।
Vijay-Rashmika Wedding: फैंस के बीच खुशी का माहौल
रश्मिका और विजय अक्सर साथ में वेकेशन पर जाते थे, लेकिन सोशल मीडिया पर अलग-अलग तस्वीरें ही पोस्ट करते थे। फैंस लंबे समय से इस जोड़ी को रील लाइफ से रियल लाइफ कपल के रूप में देखना चाहते थे, जो अब सच हो गया है।
इस खास मौके पर टॉलीवुड के कई बड़े निर्देशक जैसे तरुण भास्कर, शिव निर्वाणा, वामसी पेडिपल्ली और संदीप रेड्डी वांगा भी समारोह में शामिल हुए। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस कपल को पत्र लिखकर शुभकामनाएं भेजी हैं।
Vijay-Rashmika Wedding: दो परंपराओं का अनोखा संगम
इस शादी में दो अलग-अलग संस्कृतियों का संगम देखने को मिला। सुबह तेलुगु रीति-रिवाज से शादी हुई, जबकि शाम को कोडवा परंपरा के अनुसार दूसरी रस्म पूरी की जाएगी। फैंस सोशल मीडिया पर लगातार इस जोड़ी को नए जीवन की शुरुआत के लिए बधाई दे रहे हैं।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


