SA vs WI T20 WC Super 8
SA vs WI T20 WC Super 8: अहमदाबाद : ICC Men’s T20 World Cup 2026 अब रोमांचक दौर में पहुंच चुका है और सेमीफाइनल की तस्वीर साफ होने लगी है। सुपर-8 चरण में आज दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच अहम मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में खेला जा रहा है। इस मैच के नतीजे पर भारत की सेमीफाइनल उम्मीदें भी काफी हद तक निर्भर हैं। अगर दक्षिण अफ्रीका जीत दर्ज करता है तो उसकी दावेदारी मजबूत होगी, जबकि वेस्टइंडीज की जीत भारत के लिए मुश्किलें बढ़ा सकती है।
SA vs WI T20 WC Super 8: दक्षिण अफ्रीका ने जीता टॉस
टॉस जीतकर दक्षिण अफ्रीका ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया है और अपनी प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया। वहीं वेस्टइंडीज ने अकील हुसैन की जगह रोस्टन चेज को टीम में शामिल किया है।
SA vs WI T20 WC Super 8: शाम को होगा भारत बनाम जिम्बाब्वे
आज भारत को भी जिम्बाब्वे के खिलाफ महत्वपूर्ण मुकाबला खेलना है, जो शाम सात बजे चेन्नई के M. A. Chidambaram Stadium में होगा। उससे पहले दोपहर तीन बजे शुरू हो रहा यह मुकाबला ग्रुप की स्थिति तय करने में अहम साबित होगा।
SA vs WI T20 WC Super 8: हेड टू हेड, पिच, लाइव स्ट्रीमिंग और मौसम रिपोर्ट
दोनों टीमों के बीच अब तक 29 टी20 मैच खेले गए हैं, जिनमें वेस्टइंडीज ने 15 और दक्षिण अफ्रीका ने 14 जीत दर्ज की है। अहमदाबाद की लाल मिट्टी वाली पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जा रही है। भीषण गर्मी के बीच हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद की जा रही है। मैच का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर और लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप पर उपलब्ध है।
SA vs WI T20 WC Super 8: दोनों टीमों की प्लेइंग-11
वेस्टइंडीज: ब्रैंडन किंग, शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), शिमरन हेटमायर, रोवमन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्डे, रोस्टन चेज, गुडाकेश मोती, शमर जोसेफ।
दक्षिण अफ्रीका: एडन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), रेयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यानसेन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


