CG Assembly Budget Session
CG Assembly Budget Session: रायपुर: भूपेश बघेल ने गुरुवार को विधानसभा के बजट सत्र के चौथे दिन प्रश्नकाल के दौरान राज्य में कस्टोडियल डेथ का मुद्दा उठाते हुए सरकार को घेरा। उन्होंने गृह विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा से जनवरी 2025 से 31 जनवरी 2026 के बीच जेलों में हुई अस्वाभाविक मौतों का ब्योरा मांगा। साथ ही पूछा कि क्या इन सभी मामलों में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप न्यायिक जांच पूरी की गई है।
CG Assembly Budget Session: पूर्व मुख्यमंत्री ने जेलों में क्षमता से अधिक कैदियों की संख्या पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि राज्य की जेलों में बंदियों की संख्या निर्धारित क्षमता से 150 प्रतिशत से ज्यादा क्यों है। इसके अलावा हत्या, लूट और फिरौती जैसे गंभीर अपराधों में 35 प्रतिशत वृद्धि के दावों और अंतर्राज्यीय ड्रग तस्करों की गिरफ्तारी का विवरण भी मांगा।
CG Assembly Budget Session: जवाब में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि उक्त अवधि में राज्य की केंद्रीय और जिला जेलों में कुल 66 बंदियों की मौत हुई। इनमें से 18 मामलों में न्यायिक मजिस्ट्रेट जांच पूरी हो चुकी है, जबकि 48 प्रकरणों में जांच प्रक्रिया जारी है।
देखिए Live –
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


