SL vs NZ T20 WC Super 8
SL vs NZ T20 WC Super 8: न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सुपर-8 मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में श्रीलंकाई टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि सुपर-8 चरण में जीत से सेमीफाइनल की राह आसान हो सकती है।
SL vs NZ T20 WC Super 8: मौसम का हाल
श्रीलंका में चल रहे इस टूर्नामेंट के मुकाबलों पर मौसम का असर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार मैच के दौरान आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है और बारिश खेल में बाधा डाल सकती है। अधिकतम तापमान लगभग 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। अगर बारिश तेज होती है तो मैच के ओवर कम भी किए जा सकते हैं।
SL vs NZ T20 WC Super 8: हेड टू हेड रिकॉर्ड
न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच टी20 क्रिकेट में अब तक रोमांचक मुकाबले खेले गए हैं। दोनों टीमों के बीच अब तक 28 टी20 मैच खेले गए हैं। न्यूजीलैंड ने 16 मैचों में जीत दर्ज की है। श्रीलंका ने 11 मैच जीते हैं। 1 मैच का कोई नतीजा नहीं निकल सका।
टी20 वर्ल्ड कप में भी दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली है। वर्ल्ड कप में दोनों टीमों ने 6 बार एक-दूसरे का सामना किया है, जिसमें दोनों टीमों ने 3-3 मैच जीते हैं।
SL vs NZ T20 WC Super 8: पिच रिपोर्ट
प्रेमदासा स्टेडियम की पिच स्पिन गेंदबाजों की मददगार मानी जाती है। मैच की शुरुआत में बल्लेबाजों को रन बनाने में ज्यादा कठिनाई नहीं होती, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, पिच धीमी हो जाती है, और स्पिनर को हावी होने का मौका मिलता है।
SL vs NZ T20 WC Super 8: श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन
पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), चरिथ असलांका, पवन रथनायके, कामिंडू मेंडिस, दासुन शनाका (कप्तान), दुनिथ वेल्लालेज, दुशान हेमंथा, दुष्मंथा चमीरा, महेश थीकशाना, दिलशान मदुशंका
SL vs NZ T20 WC Super 8: न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन
टिम सीफ़र्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), कोल मैककॉन्ची, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


