MP News : हल्दी घोल बन गया जहर! 150 से अधिक गाडर-बकरियों की मौत, इलाके में दहशत
MP News : सीहोर। मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के इछावर क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। ग्राम मैना और खामखेड़ा के बीच डेरा डाले हुए गाडर-बकरी पालक परिवारों के पशुओं की अचानक बड़ी संख्या में मौत हो गई। अब तक करीब 150 से 200 गाडर-बकरियों के मरने की खबर है, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।
MP News : हल्दी पिलाने के बाद बिगड़ी हालत
पशुपालकों के अनुसार, 22 फरवरी को ग्राम मैना के साप्ताहिक हाट बाजार से पिसी हुई हल्दी खरीदी गई थी। इस हल्दी को पानी में घोलकर पशुओं को पिलाया गया। हल्दी पिलाने के कुछ ही समय बाद जानवरों में उल्टी, तेज कमजोरी और अचानक गिरने जैसे लक्षण दिखाई देने लगे। देखते ही देखते कई पशुओं की हालत गंभीर हो गई और एक-एक कर बड़ी संख्या में उनकी मौत हो गई।
MP News : मिलावट की आशंका, जांच की मांग
पशुपालकों ने आशंका जताई है कि बाजार से खरीदी गई हल्दी में मिलावट या कोई जहरीला तत्व मिला हो सकता है। ग्रामीणों का कहना है कि इतनी बड़ी संख्या में पशुओं की अचानक मौत सामान्य बात नहीं हो सकती। उन्होंने मामले की निष्पक्ष और गहन जांच की मांग की है, ताकि सच्चाई सामने आ सके और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके।
MP News : प्रभावित परिवारों पर आर्थिक संकट
इस घटना से प्रभावित परिवारों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। गाडर-बकरियां ही उनकी आजीविका का मुख्य साधन थीं। अचानक हुई इस क्षति से उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


