Chhattisgarh Budget 2026-27
Chhattisgarh Budget 2026-27: रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज वित्त मंत्री ओपी चौधरी से वित्तीय वर्ष 2026.27 के लिए 1 लाख 72 हजार करोड़ का संकल्प बजट पेश किया। वित्त मंत्री के संकल्प बजट को लेकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरणदेव ने कहा कि यह बजट केवल आंकड़ों का लेखा-जोखा नहीं है, बल्कि यह हर छत्तीसगढ़िया के स्वाभिमान और समृद्धि का रोडमैप है। यह अंत्योदय के संकल्प को चरितार्थ करता है।
Chhattisgarh Budget 2026-27: भाजपा अध्यक्ष ने बजट को ‘ज्ञान’ और ‘गति का संगम’ और ‘विकसित छत्तीसगढ़’ का आधारस्तम्भ बताते हुए कहा कि बजट में कृषक उन्नति योजना और सिंचाई परियोजनाओं के लिए किया गया प्रावधान यह सिद्ध करता है कि हमारी सरकार किसानों की खुशहाली के लिए प्रतिबद्ध है।
Chhattisgarh Budget 2026-27: भाजपा अध्यक्ष बजट की तारीफ करते हुए कहा कि, बिना किसी नए कर के राजस्व बढ़ाना और किसानों को समय पर इनपुट सब्सिडी देना प्रशंसनीय है। बजट में युवाओं के कौशल विकास, स्वरोजगार और औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के उन्नयन पर जोर दिया गया है। ‘अटल निर्माण वर्ष’ के तहत बुनियादी ढांचे में निवेश से रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।
Chhattisgarh Budget 2026-27: भाजपा अध्यक्ष ने कहा, ‘महतारी वंदन योजना’ के सफल क्रियान्वयन के साथ-साथ महिलाओं के स्वरोजगार और लखपति दीदी योजना को नई गति देना महिला सशक्तिकरण का प्रत्यक्ष प्रमाण है। बजट में सड़क, बिजली और ग्रामीण विकास (गति) के लिए आवंटित भारी भरकम राशि से राज्य के सुदूर वनांचलों तक विकास की किरण पहुँचेगी।
Chhattisgarh Budget 2026-27: प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने विशेष रूप से बस्तर और सरगुजा क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए किए गए विशेष प्रावधानों के लिए सीएम विष्णुदेव साय एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी का आभार व्यक्त किया।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


