CG Breaking : रायपुर। रायपुर से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। माना स्थित चौथी बटालियन परिसर में पदस्थ एक जवान ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे सुरक्षा महकमे में हड़कंप मच गया और जवानों के बीच शोक का माहौल है।
CG Breaking : मृतक जवान की पहचान एन. आर. अर्जुन इक्का के रूप में हुई है, जो मूलतः जशपुर जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी और माना थाना पुलिस मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
CG Breaking : प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आत्महत्या के पीछे के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही वास्तविक कारण सामने आएंगे।

