CG Budget 2026 Live
रायपुर। CG Budget 2026 Live: वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया। उन्होंने अपने भाषण की शुरूआत शायरी से करते हुए 1 लाख 72 हजार करोड़ का बजट पेश किया है। इस बार का बजट संकल्प (SANKALP) थीम के रूप में पेश किया गया है।
CG Budget 2026 Live: बजट 2026 की संकल्प (SANKALP) थीम
S से समावेशी विकास
A से अधोरसंरचना
N से निवेश
K से कुशल मानव संसाधन
A से अन्त्योदय
L से लाइवलीहुड
P से परिणाम
बजट की प्रमुख घोषणाएं..देखें क्या मिला
- मुख्यमंत्री शिक्षा सहयोग योजना के लिए 10 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया।
- व्यापम का विस्तार करने के लिए भर्ती प्रक्रिया पर जोर दिया जाएगा।
- योजना एवं सूचना प्रौद्योगिकी पर काम किया जाएगा। इसके लिए 35 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
- रायपुर परीक्षा केंद्र है, इसके लिए 25 करोड़ का प्रावधान है। 731 करोड़ का प्रावधान किया गया है, विद्यालय को अनुदान राशि दिया जाएगा।
- छत्तीसगढ़ बजट में मेट्रो रेल परियोजना के लिए 9450 करोड़ का बजट प्रावधान।
- किसानों को बिना ब्याज में पैसा देने के लिए 300 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
- जनमन सड़क योजना के लिए 500 करोड़
- कुनकुरी, मनेंद्रगढ़, दंतेवाड़ा में मेडिकल कॉलेज
- नोनी के 18 साल के होने पर 1.50 लाख रुपये देंगे
- मुख्यमंत्री लखपति दीदी भ्रमण योजना लागू होगी
- इंद्रावती बैराज बनाने 68 करोड़ का प्रावधान
- रायपुर में होम्योपैथी कॉलेज खुलेगा
- मितानिन कल्याण योजना के लिए 350 करोड़ प्रावधान।
- रायपुर में खुलेगा होम्योपैथी कॉलेज
- बजट में महतारी वंदन योजना के लिए 82 करोड़ का प्रावधान
- 250 महतारी सदन के लिए 75 करोड़ का प्रावधान किया गया है
- 42 करोड़ का प्रावधान किया गया है आंगनबाड़ी निर्माण
- रानी दुर्गावती योजना प्रारंभ करने जा रहे हैं। 18 वर्ष पूरा होने पर डेढ़ लाख रुपये दिया जाएगा।
- बस्तर नेट परियोजना के लिए 5 करोड़ का अतिरिक्त प्रावधान किया गया.
- बस्तर मुख्यमंत्री बस योजना के लिए 10 करोड़ का प्रावधान
- होम स्टे के लिए 10 करोड़ का प्रावधान किया गया है.
- मैनपाट के लिए 5 करोड़ का प्रावधान
23.निवेश अनुदान दिया जाएगा 100 करोड़ का प्रावधान किया गया है
24.जगदलपुर में स्वास्थ्य सुविधा में विस्तार करने के लिए कुनकुरी में मेडिकल कॉलेज खोलेंगे
25.इसके लिए 50 करोड़ की राशि का प्रावधान किया
26.डॉक्टर और विशेषज्ञ की भर्ती होगी।
बस्तर सरगुजा को क्या मिला
1.बस्तर के लिए 100 करोड़ का प्रावधान
2.बस्तर-सरगुजा में डॉक्टरों की भर्ती होगी
3.अबूझमाड़-जगरगुंडा में दो एजुकेशन सिटी बनेगी
4.इंद्रावती बैराज के लिए 68 करोड़ का प्रावधान
5.रोड नेटवर्क कनेक्टिविटी बेहतर होगी
6.बिलासपुर सरगुजा बस्तर से रेग्युलर फ्लाइट
7.बस्तर प्राधिकरण के लिए 75 करोड़ का प्रावधान
8.68 किलोमीटर नहर निर्माण कराया जाएगा
9.बस्तर सीएम बस योजना के 10 करोड़ का प्रावधान
10.बस्तर नेट प्रोजेक्ट के लिए 5 करोड़ का अतिरिक्त प्रावधान
11.बस्तर के अलग-अलग सड़कों के लिए करोड़ों रुपए की राशि जारी
12.बस्तर में 68 किलोमीटर नहर निर्माण कराया जाएगा
13.सरगुजा और बस्तर प्राधिकरण की राशि 50 से 75 करोड़ रुपए किया गया।
छत्तीसगढ़ में एयर कनेक्टिविटी बढ़ेगी
1.छत्तीसगढ़ में एयर कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए भी सरकार ने बड़ा ऐलान किया है।
2.राज्य के तीन एयरपोर्ट बिलासपुर, जगदलपुर और अंबिकापुर में एयरपोर्ट विकास के लिए 80 करोड़ रुपये का अतिरिक्त राशि का प्रावधान।
स्टेट कैपिटल रीजन बनाने 68 करोड़ का प्रावधान
1.वित्त मंत्री ने कहा- स्टेट कैपिटल रीजन बनाने की घोषणा की थी। इसको लेकर 68 करोड़ का प्रावधान।
2.मुख्यमंत्री सड़क योजना के लिए 200 करोड़ का प्रावधान। इसमें छत्तीसगढ़ की 36 सड़कें शामिल की गई हैं।
सड़क और रेल विस्तार के लिए बड़े ऐलान
1.रेल सुविधा के विस्तार के लिए काम किया जा रहा है, 47000 करोड़ प्रगति पर है।
2.मुख्यमंत्री दुर्तगमी योजना शुरू करेंगे।
3.अलग अलग 36 सड़कों का निर्माण करेंगे।
4.200 सौ करोड़ का प्रावधान किया गया है।
(खबर अपडेट की जा रही है)
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


