CG Assembly Budget Session: रायपुर। CG Budget 2026: छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया जाएगा। वित्त मंत्री ओपी चौधरी साय सरकार का तीसरा बजट सदन में रखेंगे। यह बजट केवल आय-व्यय का दस्तावेज नहीं, बल्कि राज्य के विकास मॉडल, प्रशासनिक सुधार, औद्योगिक विस्तार और सामाजिक सुरक्षा के रोडमैप होगा।
CG Assembly Budget Session:बजट से पहले राम मंदिर में दर्शन करने पहुंचे वित्त मंत्री ओपी चौधरी
छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री ओपी चौधरी वीआईपी रोड स्थित श्रीराम मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। इस दौरान वित्त मंत्री चौधरी ने अपनी पत्नी डॉ. अदिति पटेल के साथ पूजा-अर्चना की।

CG Assembly Budget Session: इस बार बजट में जल बोर्ड गठन, ‘जी राम जी’ योजना के तहत ग्राम पंचायतों का सशक्त विकास, स्टार्टअप और MSME को बढ़ावा तथा राजधानी रायपुर को मेट्रो सिटी की तर्ज पर विकसित करने जैसे बड़े ऐलान संभव माने जा रहे हैं।
CG Assembly Budget Session: यह बजट ऐसे समय में आ रहा है जब प्रदेश में गुड गवर्नेंस, इंफ्रास्ट्रक्चर विस्तार और औद्योगिक निवेश को लेकर सरकार की प्राथमिकताएं स्पष्ट दिखाई दे रही हैं। गरीब कल्याण से लेकर युवा शक्ति, किसान, महिलाएं और बच्चों तक हर वर्ग की निगाहें इस बजट पर टिकी हैं।

CG Assembly Budget Session: कितने का होगा इस बार का बजट
इस बार 1 लाख 85 हजार करोड़ रुपए से अधिक का हो सकता है, जो पिछले वर्ष के 1 लाख 65 हजार करोड़ रुपये के प्रावधान की तुलना में बड़ा और विस्तारवादी बजट माना जा रहा है। सरकार जल संसाधन विभाग पर विशेष फोकस रखते हुए सिंचाई परियोजनाओं, जल संरक्षण और ग्रामीण जल प्रबंधन को मजबूत करने के लिए बड़े प्रावधान कर सकती है। इससे कृषि उत्पादन बढ़ाने और जल संकट से जूझ रहे क्षेत्रों को राहत मिलने की उम्मीद है।
CG Assembly Budget Session: इसके साथ ही बस्तर क्षेत्र के समग्र विकास के लिए विशेष पैकेज की घोषणा संभव है। शिक्षा, कृषि और ग्रामीण विकास क्षेत्रों को नई सौगात मिलने की संभावना है, जिससे बुनियादी सुविधाओं का विस्तार और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। कुल मिलाकर यह बजट छत्तीसगढ़ के आर्थिक विकास का नया रोडमैप तय करने वाला माना जा रहा है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


