CM Yogi GIC Meeting : सिंगापुर में CM योगी की GIC से खास बैठक, यूपी में निवेश का दिया न्योता, विकास कार्यों की दी जानकारी
CM Yogi GIC Meeting : लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिंगापुर दौरे के दौरान सिंगापुर सरकार निवेश निगम (GIC) के सीईओ लिम चो किआट से महत्वपूर्ण मुलाकात की। इस बैठक में उत्तर प्रदेश में लंबी अवधि के निवेश, इंफ्रास्ट्रक्चर विकास और डिजिटल सेक्टर में सहयोग को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने GIC को उत्तर प्रदेश में निवेश के नए अवसरों को तलाशने के लिए आमंत्रित किया।
CM Yogi GIC Meeting : यूपी की ताकतों को वैश्विक निवेशकों के सामने रखा
सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश की मजबूत कानून व्यवस्था, स्थिर नीतियों और सुशासन मॉडल की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य में 25 करोड़ से अधिक की बड़ी उपभोक्ता आबादी है, जो निवेशकों के लिए बड़ा बाजार उपलब्ध कराती है। इसके साथ ही तेजी से विकसित हो रहे एक्सप्रेसवे और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स को भी निवेश का प्रमुख आधार बताया गया।
CM Yogi GIC Meeting : कई क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा
बैठक के दौरान औद्योगिक कॉरिडोर के आसपास लॉजिस्टिक्स और वेयरहाउसिंग विकास, रिन्यूएबल एनर्जी और एनर्जी स्टोरेज, डेटा सेंटर इंफ्रास्ट्रक्चर, कमर्शियल रियल एस्टेट और एमएसएमई सेक्टर में डिजिटल फाइनेंस प्लेटफॉर्म जैसे क्षेत्रों पर चर्चा हुई। साथ ही भविष्य की जरूरतों को देखते हुए स्किल डेवलपमेंट को भी अहम बताया गया।
CM Yogi GIC Meeting : यूपी को फ्यूचर रेडी बनाने का लक्ष्य
सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश को भविष्य के लिए तैयार औद्योगिक और आर्थिक केंद्र बनाया जा रहा है। राज्य में डिफेंस कॉरिडोर, डेटा सेंटर पार्क, मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क और नए औद्योगिक शहरों का तेजी से विकास किया जा रहा है। इससे बड़े निवेशकों को सुरक्षित और लाभकारी अवसर मिल रहे हैं।
CM Yogi GIC Meeting : वैश्विक निवेश बढ़ाने की रणनीति
जीआईसी को दुनिया की प्रमुख निवेश संस्थाओं में गिना जाता है, जिसने पहले भी भारत में कई क्षेत्रों में निवेश किया है। यह बैठक उत्तर प्रदेश में विदेशी निवेश बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री सिंगापुर दौरे के बाद जापान भी जा सकते हैं। इसके साथ ही उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य यूरोप में निवेश आकर्षित करने के लिए दौरा कर रहे हैं।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


