T20 WC NZ vs PAK Super 8 Stage
T20 WC NZ vs PAK Super 8 Stage: कोलंबो: टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 चरण की शुरुआत आज से हो गई है। ग्रुप-2 का पहला मुकाबला पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच श्रीलंका के कोलंबो में खेला जा रहा है। पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।
T20 WC NZ vs PAK Super 8 Stage: दोनों टीमें लीग स्टेज में मजबूत प्रदर्शन करने के बावजूद हार का सामना कर चुकी हैं। पाकिस्तान को गत चैंपियन भारत से 61 रनों से करारी शिकस्त मिली थी, जबकि न्यूजीलैंड दक्षिण अफ्रीका से 7 विकेट से हार गया था। अब सुपर-8 में दोनों टीमें अपनी छवि सुधारने और सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए बेताब हैं।
T20 WC NZ vs PAK Super 8 Stage: पाकिस्तान की ताकत उसकी स्पिन गेंदबाजी में है, जहां उस्मान तारिक की अगुआई में शानदार आक्रमण तैयार है। वहीं, न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी टिम सीफर्ट-फिन एलन की आक्रामक सलामी जोड़ी, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रविंद्रा और मार्क चेपमैन जैसे धाकड़ बल्लेबाजों पर टिकी है।
T20 WC NZ vs PAK Super 8 Stage: पाकिस्तान ने इस मैच में एक बदलाव किया है नफे की जगह फखर जमान को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है। न्यूजीलैंड ने तीन बदलाव किए हैं, जिससे टीम की रणनीति में नयापन आया है।
NZ vs PAK Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग 11
पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, फखर जमान, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, सलमान मिर्जा, उस्मान तारिक।
न्यूजीलैंड: टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), जेम्स नीशम, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


