MP News : ग्वालियर। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक विचलित करने वाला मामला सामने आया है, जहां 70 वर्षीय रिटायर्ड क्लर्क उर्मिला भदौरिया के शव के साथ उनके बेटे और बेटी ने लगभग 4-5 दिन बिताए। यह खुलासा तब हुआ जब शव के सड़ने से घर में भयानक बदबू फैल गई और पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी।
MP News : मौके पर पहुंचे पुलिस बल ने शव को पोस्टमार्टम के लिए निकालने की कोशिश की, लेकिन मृतक के बेटे अखंड प्रताप सिंह भदौरिया ने इस पर विरोध किया। पुलिस ने समझा-बुझाकर शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम हाउस भेजा।
MP News : उर्मिला भदौरिया ग्वालियर के गोरखी स्कूल में क्लर्क के पद से रिटायर थीं। उनके पति का 20 साल पहले देहांत हो चुका था। परिवार में उनके दो बच्चे हैं अखंड प्रताप और रितु भदौरिया, दोनों मानसिक रूप से कमजोर बताए गए हैं। अखंड ने बीटेक की पढ़ाई की है जबकि रितु भी शिक्षित हैं।
MP News : सूचना मिलते ही पड़ोसियों और रिश्तेदारों ने पुलिस को बुलाया। घटना की जानकारी सबसे पहले दूधवाले को हुई, जिसने घर में भयानक बदबू महसूस की। इस पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचित किया। एएसआई एच. नायक ने बताया कि मृतका का शव दही मंडी स्थित उनके घर से मिला। महिला की मौत के कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


