UP Crime : झांसी। झांसी से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के बिहारीपुरा खड़इया मोहल्ले में एक युवक ने संपत्ति के लालच में अपने ही बड़े भाई की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी और पुलिस से बचने के लिए गुमशुदगी की झूठी रिपोर्ट भी दर्ज करा दी।
UP Crime : लेकिन एक छोटी सी चूक ने उसके पूरे षड्यंत्र का पर्दाफाश कर दिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी मसारिक बेग ने अपने बड़े भाई तारिक की उस समय कुल्हाड़ी से हत्या कर दी, जब वह सो रहा था। वारदात के बाद उसने घर के पीछे गड्ढा खोदकर शव को दफना दिया, ताकि किसी को शक न हो। हत्या के बाद आरोपी खुद थाने पहुंचा और भाई की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
UP Crime : उसने पुलिस को बताया कि उसका भाई 9-10 फरवरी से लापता है। शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और लापता व्यक्ति के मोबाइल की लोकेशन खंगाली। जांच में सामने आया कि तारिक का मोबाइल आखिरी बार घर पर ही सक्रिय था। इसी बीच मृतक के मामा ने पुलिस को बताया कि दोनों भाइयों के बीच संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था।
UP Crime : शक गहराने पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की, जहां उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी ने स्वीकार किया कि संपत्ति हड़पने के इरादे से उसने अपने बड़े भाई को रास्ते से हटाया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


