Rajya Sabha Election Schedule
Rajya Sabha Election Schedule: नई दिल्ली: चुनाव आयोग ने राज्यसभा की 37 रिक्त सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव का पूरा शेड्यूल घोषित कर दिया है। ये चुनाव 10 राज्यों में 16 मार्च 2026 को होंगे, जहां मतदान सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा और उसी दिन शाम को मतगणना होगी। इन सीटों पर अप्रैल 2026 में मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है।
Rajya Sabha Election Schedule: चुनाव आयोग के अनुसार, अधिसूचना 26 फरवरी को जारी होगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 5 मार्च, नामांकन पत्रों की जांच 6 मार्च और नाम वापसी की अंतिम तिथि 9 मार्च होगी। पूरे चुनाव प्रक्रिया को 20 मार्च 2026 से पहले पूरा कर लिया जाएगा।
10 राज्यों की 37 सीटों पर होंगे मतदान:
महाराष्ट्र (7), तमिलनाडु (6), पश्चिम बंगाल (5), बिहार (5), ओडिशा (4), असम (3), छत्तीसगढ़ (2), हरियाणा (2), तेलंगाना (2) और हिमाचल प्रदेश (1) से हैं।
कई दिग्गजों का कार्यकाल समाप्त:
इस चुनाव में कई प्रमुख नेता प्रभावित होंगे, जिनका कार्यकाल अप्रैल में खत्म हो रहा है। इनमें एनसीपी (एसपी) के शरद पवार, कांग्रेस के अभिषेक मनु सिंघवी, डीएमके की कनिमोझी, राष्ट्रीय जनता दल के उपेंद्र कुशवाहा, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह, रामनाथ ठाकुर, प्रियंका चतुर्वेदी और साकेत गोखले जैसे दिग्गज शामिल हैं।
महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन की विधानसभा में मजबूत स्थिति से फायदा मिल सकता है। तमिलनाडु में डीएमके और पश्चिम बंगाल में टीएमसी को अधिक सीटें मिलने की संभावना है, हालांकि बंगाल में एक सीट भाजपा के खाते में जा सकती है। बिहार में एनडीए को 5 में से 4 सीटें मिल सकती हैं। तेलंगाना में कांग्रेस मजबूत दिख रही है, जबकि हिमाचल प्रदेश में एक सीट पर कड़ी चुनौती रह सकती है।

