CG News : दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में स्थित CISF आरटीसी कैंप से शुक्रवार सुबह एक दुखद खबर सामने आई। 27 वर्षीय जवान मुकेश सिंह का शव कैंप परिसर में साइकिल स्टैंड के पास पार्किंग क्षेत्र में फंदे पर लटका मिला। घटना से पूरे कैंप में शोक और स्तब्धता का माहौल है।
CG News : पुलिस के मुताबिक, मुकेश सिंह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के निवासी थे और वर्तमान में उतई थाना क्षेत्र स्थित CISF आरटीसी में पदस्थ थे। गुरुवार देर रात की इस घटना का खुलासा शुक्रवार सुबह हुआ, जब कैंप स्टाफ ने उनका शव लटकता देखा। सूचना मिलते ही उतई पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर जिला अस्पताल की मर्चुरी में रखवाया गया।
CG News : प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जवान लंबे समय से किडनी की गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। पुलिस को आशंका है कि स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के कारण वे मानसिक तनाव में थे। हालांकि, आत्महत्या के स्पष्ट कारणों की पुष्टि अभी नहीं हुई है।
CG News : घटनास्थल से एक सादा कागज (ब्लैंक पेपर) बरामद हुआ है, जिसमें जवान ने अपने भाई का नाम और मोबाइल नंबर लिखा था। पुलिस इसे महत्वपूर्ण सुराग मानकर जांच में शामिल कर रही है। उतई थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और कैंप स्टाफ व साथियों से पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही मौत के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


