Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Jr. NTR New Movie : जूनियर एनटीआर की नई फिल्म का पोस्टर जारी, पौराणिक कथा और एक्शन का होगा तड़का

Asian News
Jr. NTR New Movie : जूनियर एनटीआर की नई फिल्म का पोस्टर जारी, पौराणिक कथा और एक्शन का होगा तड़का
X

Jr. NTR New Movie : जूनियर एनटीआर की नई फिल्म का पोस्टर जारी, पौराणिक कथा और एक्शन का होगा तड़का

Jr. NTR New Movie : नई दिल्ली। पैन इंडिया स्टार जूनियर एनटीआर (Jr NTR) की नई फिल्म का ऐलान हो गया है। डायरेक्टर त्रिविक्रम श्रीनिवास के साथ बन रही यह फिल्म पौराणिक कथाओं से प्रेरित होने वाली है।

Jr. NTR New Movie : ‘एक त्रिशूल, एक उद्देश्य... एक दैवीय हिसाब’

एनटीआर ने अपने एक्स अकाउंट पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया। पोस्टर में त्रिशूल और भाले के साथ डीएनए डिजाइन दिखाया गया है। टैगलाइन में लिखा है, “एक त्रिशूल, एक उद्देश्य... एक दैवीय हिसाब-किताब।” फिल्म में भगवान शिव के पुत्र कार्तिकेय की कहानी दिखाई जा सकती है।

Jr. NTR New Movie : बड़े बजट की भव्य फिल्म

यह फिल्म पौराणिक कथाओं से प्रेरित दमदार कहानी पर आधारित होगी। इसमें एक्शन और दिव्यता का खूबसूरत मेल देखने को मिलेगा। फिल्म का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर तैयार कर रहे हैं।

Jr. NTR New Movie : त्रिविक्रम और एनटीआर की जोड़ी

‘अरविंद समेता वीरा राघव’ की सफलता के बाद त्रिविक्रम श्रीनिवास और जूनियर एनटीआर की यह जोड़ी फिर एक साथ काम कर रही है। फिल्म को ‘हारिका एंड हासिने क्रिएशंस’ और ‘एनटीआर आर्ट्स’ के बैनर तले प्रोड्यूस किया जा रहा है।

Jr. NTR New Movie : एनटीआर का व्यस्त शेड्यूल

इस फिल्म के अलावा जूनियर एनटीआर प्रशांत नील की फिल्म ‘ड्रैगन’ में भी नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म के ऐलान से फैंस में जबरदस्त उत्साह है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019