CG Breaking : बिलासपुर। आयकर विभाग ने कोयला कारोबार से जुड़े एक बड़े व्यवसायी के ठिकानों पर छापामार कार्रवाई कर हलचल मचा दी है। बिलासपुर और चांपा में एक साथ चल रही इस कार्रवाई में आईटी की टीम कथित तौर पर SIR सर्वे टीम के रूप में पहुंची, जिससे शुरुआती दौर में किसी को भनक नहीं लगी।
CG Breaking : सूत्रों के अनुसार, आयकर विभाग की टीम बिलासपुर में फिल ग्रुप के मालिक प्रवीण झा से जुड़े ठिकानों की जांच कर रही है। श्रीकांत वर्मा मार्ग स्थित कार्यालय और रामा वर्ल्ड स्थित आवास पर दस्तावेजों की पड़ताल की जा रही है। वहीं चांपा में चांपा-बिर्रा ओवरब्रिज के पास स्थित तिरुपति मिनरल्स परिसर में भी आयकर अधिकारियों ने छापा मारा है।
CG Breaking : बताया जा रहा है कि वित्तीय लेन-देन और आय से संबंधित दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है। फिलहाल आयकर विभाग की ओर से आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। कार्रवाई देर शाम तक जारी रहने की संभावना है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
