Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Raipur City News : कोर्ट से पेशी के दौरान फरार हुए दो आरोपी, हत्या के प्रयास के मामले में थे विचाराधीन

Raipur City News
X

Raipur City News : रायपुर। राजधानी के कोर्ट परिसर से पेशी के दौरान दो आरोपियों के फरार होने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। दोनों आरोपी हत्या के प्रयास सहित अन्य गंभीर धाराओं के मामलों में विचाराधीन थे और उन्हें पेशी के लिए लाया गया था।

Raipur City News : घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, राजेश मारकण्डेय और तुलाराम मारकण्डेय को पेशी के लिए कोर्ट लाया गया था। इसी दौरान वे मोहर्रिर की अभिरक्षा से निकलकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

Raipur City News : सूचना पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 262 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम गठित कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा में हुई चूक की भी जांच की जाएगी और जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019