Bharat Taxi Launch
Bharat Taxi Launch: नई दिल्ली: भारत में कोऑपरेटिव मॉडल पर आधारित नई राइड-हेलिंग सेवा ‘भारत टैक्सी’ की आधिकारिक शुरुआत हो गई है। इसके लॉन्च के साथ ही कैब एग्रीगेटर बाजार में Ola और Uber को कड़ी चुनौती मिलने की चर्चा तेज हो गई है। इस सेवा का उद्देश्य ड्राइवरों को अधिक कमाई और यात्रियों को पारदर्शी व तय किराया उपलब्ध कराना है।
Bharat Taxi Launch: भारत टैक्सी का शुभारंभ केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में किया। इस मौके पर भारत टैक्सी रैली भी निकाली गई। अमित शाह ने कहा कि यह पहल ड्राइवरों को मुनाफे का मालिक बनाकर उन्हें सम्मान और गरिमा देती है।
Bharat Taxi Launch: फिलहाल भारत टैक्सी ऐप दिल्ली-NCR में सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध है। कंपनी का दावा है कि आने वाले समय में इसे देश के अन्य शहरों और राज्यों में भी शुरू किया जाएगा। Ola-Uber से अलग, भारत टैक्सी नो-कमीशन मॉडल पर काम करेगी, जिससे ड्राइवरों को सवारी से मिली पूरी रकम मिलेगी। भविष्य में ड्राइवरों से केवल 25-30 रुपये प्रतिदिन का मामूली शुल्क लिया जा सकता है।
यात्रियों को इस ऐप पर बिना सर्ज प्राइसिंग के कम और फिक्स किराया मिलेगा। हालांकि इसे सहकारिता मंत्रालय का समर्थन प्राप्त है, लेकिन यह सरकारी सेवा नहीं है। सुरक्षा के लिए ऐप में रियल-टाइम ट्रैकिंग, वेरिफाइड ड्राइवर और 24×7 कस्टमर केयर जैसी सुविधाएं दी गई हैं। यात्रियों और ड्राइवरों की सुरक्षा के लिए भारत टैक्सी ने दिल्ली पुलिस और गुजरात पुलिस के साथ साझेदारी की है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


