Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP Accident : ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी की मौत, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

Asian News
MP Accident
X

MP Accident : सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। बरगवां थाना क्षेत्र के गोंदवाली इलाके में तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार दंपति को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया।

MP Accident : मृतकों की पहचान बलराम साकेत और उनकी पत्नी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों बाइक से जा रहे थे, तभी पीछे से आ रहे ट्रेलर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दंपति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर जमा हो गए।

MP Accident : हादसे की खबर मिलते ही बरगवां पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। ग्रामीणों के विरोध और चक्काजाम के कारण कुछ समय तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा। पुलिस ने समझाइश के बाद जाम खुलवाया और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019