CG News: छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी का मौका 5,000 शिक्षकों की भर्ती को राज्य सरकार ने दी मंजूरी, आदेश जारी
CG News: रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश में शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए कुल 5,000 शिक्षकों की भर्ती को मंजूरी दे दी है। स्कूल शिक्षा विभाग के अवर सचिव आरपी वर्मा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, पहले से स्वीकृत 4,708 पदों पर भर्ती की अनुमति थी। अब अतिरिक्त 292 सहायक शिक्षकों के नए पद सृजित कर दिए गए हैं, जिससे कुल पदों की संख्या बढ़कर 5,000 हो गई है।
CG News: यह निर्णय राज्य में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। विभागीय आदेश आज जारी होने के साथ ही भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू होंगे। इससे हजारों युवाओं को सरकारी नौकरी का अवसर मिलेगा और स्कूलों में शिक्षकों की कमी पूरी होगी।
CG News: सरकार ने पहले भी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में हुई बैठक में 5,000 पदों पर तत्काल भर्ती के निर्देश दिए थे, जिसमें व्यापम के माध्यम से फरवरी 2026 तक विज्ञापन जारी करने की बात कही गई थी। अब औपचारिक आदेश जारी हो जाने से प्रक्रिया तेज होने की उम्मीद है।

Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


