Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : हाईवे पर फिल्मी स्टाइल में लूट, पुलिस ने कुछ घंटों में दबोचे गए 4 आरोपी

CG News
X

CG News : बिलासपुर। नेशनल हाईवे-130 पर तड़के हुई एक फिल्मी अंदाज़ की लूट की वारदात को रतनपुर पुलिस ने बेहद तेज़ी से सुलझाते हुए चारों आरोपियों को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई से पुलिस की सक्रियता और तकनीकी निगरानी एक बार फिर सामने आई है।

CG News : घटना 1 फरवरी 2026 की रात करीब 3ः35 बजे की है। कोरबा जिले के दीपका थाना क्षेत्र के तिवरता निवासी विजय कुमार राज (48) अपनी स्विफ्ट डिजायर कार से तीन महिला रिश्तेदारों के साथ बिल्हा क्षेत्र का मेला देखकर लौट रहे थे। रतनपुर से पहले हाईवे-130 पर हाईवे किंग ढाबा के पास उन्होंने वाहन रोका, तभी एक सफेद क्रेटा और हरे रंग की कार वहां आकर रुकी।

CG News : दोनों वाहनों से उतरे चार युवकों ने अचानक हमला कर दिया। मारपीट के दौरान आरोपियों ने स्विफ्ट डिजायर कार, तीन मोबाइल फोन और महिला पर्स में रखे करीब 7-8 हजार रुपये नकद लूट लिए और अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

CG News : घटना की सूचना मिलते ही रतनपुर थाने में अपराध दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम गठित कर हाईवे रूट, मोबाइल लोकेशन और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर त्वरित कार्रवाई शुरू की गई। जांच में आरोपियों की लोकेशन अंबिकापुर और कोरिया जिले की ओर मिलने पर अंतरजिला दबिश दी गई, जहां से सभी को गिरफ्तार कर लिया गया।

CG News : पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ। आरोपियों ने बताया कि विजय कुमार राज ने तंत्र-मंत्र और पूजा-पाठ के जरिए रकम बढ़ाने का झांसा देकर उनसे करीब ढाई लाख रुपये लिए थे। पैसे वापस न मिलने पर उन्होंने पीछा कर लूट की योजना बनाई और रतनपुर के मदनपुर क्षेत्र में वारदात को अंजाम दिया।

CG News : पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई स्विफ्ट डिजायर कार, तीन मोबाइल फोन और 8,000 रुपये नकद बरामद किए हैं। साथ ही वारदात में प्रयुक्त क्रेटा और अर्टिगा कार समेत चार अन्य मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में विद्यादास महंत (सीतापुर), रामसुंदर साय, राजीव कुमार सिंह (बैकुंठपुर, कोरिया) और गुलशन कुजूर (चरचा कालरी) शामिल हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019