CG News : रायपुर। छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉरपोरेशन (CGMSC) की समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने अधिकारियों को दो टूक संदेश दिया कि राज्य में दवाइयों और मेडिकल उपकरणों की आपूर्ति में किसी भी तरह की ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आम जनता से जुड़े इस संवेदनशील विषय में जवाबदेही तय होगी और लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
CG News : बैठक में मंत्री ने निर्देश दिए कि सभी सरकारी अस्पतालों और आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में आवश्यक दवाइयों की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। इसके लिए दवा स्टॉक, एक्सपायरी डेट और आपूर्ति स्थिति की रीयल-टाइम मॉनिटरिंग हेतु लाइव ट्रैकिंग सिस्टम विकसित करने को कहा गया।
CG News : स्वास्थ्य मंत्री ने दवाइयों और मेडिकल उपकरणों की गुणवत्ता पर भी विशेष जोर दिया और सभी गुणवत्ता मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही, अस्पतालों में उपयोग होने वाली कंज्युमेबल सामग्री की निरंतर आपूर्ति बनाए रखने को प्राथमिकता देने की बात कही।
CG News : उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि जिन जिलों द्वारा मांग भेजने के बावजूद दवाइयों का उठाव नहीं किया जा रहा है, उनके खिलाफ आवश्यक अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। मंत्री ने 31 मार्च 2026 तक सभी अत्यावश्यक मेडिकल उपकरणों की खरीदी पूरी करने और प्रयोगशालाओं के लिए रिएजेंट की उपलब्धता शीघ्र सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
CG News : बैठक में स्वास्थ्य अधोसंरचना पर भी चर्चा हुई। मंत्री जायसवाल ने महासमुंद, कांकेर और कोरबा मेडिकल कॉलेजों के निर्माण कार्य तय समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही राज्य में 12 नए नर्सिंग कॉलेज और 6 फिजियोथेरेपी कॉलेजों के निर्माण कार्य जल्द शुरू करने पर भी जोर दिया।
CG News : बैठक के अंत में CGMSC के अध्यक्ष दीपक म्हस्के ने स्वास्थ्य मंत्री का आभार जताते हुए कहा कि दिए गए निर्देशों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि छत्तीसगढ़ की स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक मजबूत हो सकें।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
