CG News : बालोद। जिले के लोहाराथाना क्षेत्र में संबलपुर नर्सरी के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें कार पलटने से व्यापारी की मौके पर ही मौत हो गई और उनकी पत्नी व दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब चालक सामने अचानक आए एक कुत्ते को बचाने के प्रयास में वाहन पर नियंत्रण खो बैठा।
CG News : मिली जानकारी के अनुसार, बालोद से देवरीपसौद अपने घर जा रहे भूपेंद्र गुप्ता कार चला रहे थे। रास्ते में सड़क पर अचानक कुत्ता आ गया। उसे बचाने की कोशिश में वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसा इतना भीषण था कि भूपेंद्र गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उनकी पत्नी, जो राघोनवागांव स्थित शासकीय स्कूल में शिक्षिका हैं, और दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।
CG News : स्थानीय लोगों ने तुरंत कार के शीशे तोड़कर बच्चों को बाहर निकाला और सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। घायल महिला और बच्चों का इलाज अस्पताल में जारी है। लोहाराथाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


