Raipur City News : चलती ट्रेन में महिला ने दिया बच्चे को जन्म, यात्रियों और रेलवे कर्मचारियों की सूझबूझ से बची मां और नवजात की जान
Raipur City News : रायपुर। यात्रियों और रेलवे कर्मचारियों की सतर्कता और बेहतर तालमेल से एक बड़ी अनहोनी टल गई। हैदराबाद से चांपा जा रही ट्रेन नंबर 12251 वैनगंगा एक्सप्रेस में रविवार को सफर के दौरान एक गर्भवती महिला ने चलती ट्रेन में ही एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। फिलहाल मां और नवजात दोनों सुरक्षित हैं और रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में उनका इलाज जारी है।
Raipur City News : प्राप्त जानकारी के अनुसार, 25 वर्षीय अंकिता कुमारी अपने पति दिनेश कुमार के साथ हैदराबाद के महबूबनगर से चांपा जा रही थीं। दोनों स्लीपर कोच S-2 में यात्रा कर रहे थे। दुर्ग स्टेशन पार करने के बाद अचानक अंकिता को तेज प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सहयात्रियों ने तुरंत ट्रेन में मौजूद टीटीई ईशांत शर्मा को सूचना दी।
Raipur City News : टीटीई ने बिना देरी किए रेलवे प्रशासन को जानकारी दी। इस बीच कोच में मौजूद महिला यात्रियों ने अद्भुत सूझबूझ दिखाते हुए डॉक्टरों के पहुंचने से पहले ही सुरक्षित प्रसव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कुछ ही समय में महिला ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया।
Raipur City News : घटना की सूचना मिलते ही रेलवे अस्पताल रायपुर, स्टेशन वाणिज्य अधीक्षक एम.एस. राजा, स्टेशन मास्टर एन.के. साहू, मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष, यात्री गाड़ी नियंत्रण कार्यालय और स्टेशन टीटीई संजीत कुमार को अलर्ट कर दिया गया। सभी विभागों ने आपसी समन्वय के साथ त्वरित कार्रवाई की।
Raipur City News : जैसे ही ट्रेन रायपुर स्टेशन पहुंची, रेलवे प्रशासन और मेडिकल टीम मौके पर पहुंच गई। रेलवे अस्पताल की डॉ. बिजोया और नर्स दीपमाला ने मां और नवजात की प्राथमिक जांच की। पति की सहमति के बाद दोनों को सुरक्षित तरीके से ट्रेन से उतारकर एम्बुलेंस के माध्यम से मेकाहारा अस्पताल भेजा गया।
Raipur City News : मेकाहारा अस्पताल के डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि मां और नवजात शिशु दोनों की हालत पूरी तरह सामान्य है। समय पर मदद, यात्रियों की संवेदनशीलता और रेलवे स्टाफ की तत्परता के कारण यह प्रसव सुरक्षित रूप से संभव हो सका। अंकिता और उनके पति दिनेश कुमार ने रेलवे प्रशासन, मेडिकल टीम और मदद करने वाले यात्रियों का आभार जताया है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


