Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP News : 10 वर्षीय छात्र ने उठाया खौफनाक कदम, परिजनों ने महिला शिक्षिका पर लगाए आरोप

MP News
X

MP News : ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां तीसरी कक्षा में पढ़ने वाले 10 वर्षीय छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामला झांसी रोड थाना क्षेत्र के चंद्रबधनी नाका अंतर्गत गढ़्ढे वाला मोहल्ला का है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

MP News : जानकारी के अनुसार, मुरैना जिले के सबलगढ़ निवासी कमल सिंह केवट अपने परिवार के साथ ग्वालियर में किराए के मकान में रहते हैं और कैंसर हॉस्पिटल में कार्यरत हैं। रविवार और सोमवार की दरमियानी रात उनका नाबालिग बेटा घर में अकेला था। उसी दौरान बच्चे ने दीवार में लगी कील से रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली।

MP News : बताया जा रहा है कि घटना के समय कमल सिंह ड्यूटी पर गए हुए थे, जबकि उनकी पत्नी और एक अन्य बेटा पैतृक गांव सबलगढ़ गए थे। पिता ने साथ रहने वाले सहकर्मी पवन को फोन कर बच्चे का ध्यान रखने को कहा था। जब पड़ोसी ने दरवाजा खटखटाया और अंदर से कोई जवाब नहीं मिला, तो इसकी सूचना परिजनों और पुलिस को दी गई। बाद में कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर देखा गया, जहां बच्चा फंदे पर लटका मिला।

MP News : पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम कर लिया है। वहीं परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि बच्चा कुछ दिनों से एक महिला शिक्षिका द्वारा परेशान किए जाने की बात कह रहा था। इस संबंध में पुलिस शिकायत दर्ज कर जांच की जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019