Raipur City News
Raipur City News: रायपुर: राजधानी रायपुर में लोकप्रिय पर्यटन स्थल तेलीबांधा तालाब, जिसे मरीन ड्राइव के नाम से भी जाना जाता है, अब पार्किंग शुल्क के दायरे में आ गया है। रायपुर नगर निगम ने यहां पार्किंग व्यवस्था को व्यवस्थित करने के नाम पर शुल्क वसूलने का फैसला लिया है, जिसके बाद शहर में व्यापक विरोध शुरू हो गया है। राजधानीवासियों का कहना है कि यह शहर का प्रमुख घूमने-फिरने का स्थान है, ऐसे में यहां पार्किंग फ्री रखी जानी चाहिए।
Raipur City News: महापौर ने इस फैसले का बचाव करते हुए कहा कि जो लोग रेस्टोरेंट और होटलों में 5-10 हजार रुपये खर्च करते हैं, उन्हें 10-20 रुपये का पार्किंग शुल्क देने में कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि वाहन मालिक अक्सर अव्यवस्थित पार्किंग करते हैं, जिससे ट्रैफिक जाम और अव्यवस्था बढ़ती है। इसी को नियंत्रित करने के लिए बाइक पर 10 रुपये और कार पर 20 रुपये शुल्क तय किया गया है। हालांकि, सुबह मॉर्निंग वॉक करने वालों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा, लेकिन मॉर्निंग वॉक का समय-स्लॉट अभी स्पष्ट नहीं किया गया है।
Raipur City News: निगम के अनुसार, फिलहाल दोपहर 12 बजे के बाद शुल्क लागू है चार पहिया वाहन (4 घंटे तक) 20 रुपये और दो पहिया वाहन (12 घंटे तक) 10 रुपये। सुबह 12 बजे तक पार्किंग पूरी तरह मुफ्त रहेगी। यह व्यवस्था 15 दिनों के ट्रायल के रूप में शुरू की गई है, जिसके बाद अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
Raipur City News: विरोध में कांग्रेस ने इसे राजस्व वसूली का हथकंडा करार दिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि निगम बजट की कमी के कारण जनता से पैसा निकाल रहा है। उल्लेखनीय है कि 2021 में भी तत्कालीन महापौर एजाज ढेबर के समय इसी तरह का शुल्क लगाने का प्रयास हुआ था, जिसका भाजपा ने कड़ा विरोध किया था और बाद में फैसला वापस लिया गया था। अब एक बार फिर यह मुद्दा गरमा गया है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


