CG News : गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही। खोडरी चौकी अंतर्गत रानीझाप गांव में मानवता को झकझोर देने वाली घटना सामने आई, जहां एक विधवा महिला को उसके प्रेमी की पत्नी, साला और साले की पत्नी ने मारपीट कर निर्वस्त्र कर पूरे गांव में घुमाया। घटना के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
CG News : जानकारी के अनुसार, 35 वर्षीय विधवा महिला ने पिछले साल अपने पति को खोया था और इसके बाद उसका प्रेम संबंध शादीशुदा व्यक्ति हरि प्रसाद राठौर से चल रहा था। सामाजिक लोक-लाज और तनाव के कारण यह जोड़ा 29 अक्टूबर को गांव छोड़कर मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के मालाचुवा में छिप गया था।
CG News : वापसी के दौरान जब महिला और हरि प्रसाद गांव लौटे, तो प्रेमी की पत्नी सरोज राठौर, साला मनोज राठौर और डेढ़ सास यशोदा राठौर ने महिला के घर घुसकर पहले मारपीट की, फिर उसके कपड़े फाड़कर उसके शरीर पर गोबर लगाकर पूरे गांव में घुमाया।
CG News : गौरेला थाना प्रभारी सौरभ सिंह ने बताया कि पुलिस ने तुरंत महिला को छुड़ाया, फर्स्ट एड दिलाया और प्रथम सूचना दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया। पीड़िता ने स्पष्ट कर दिया है कि वह अपने प्रेमी के साथ ही रहना चाहती है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


