CG News : गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षाबलों ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। जिला पुलिस की ई-30 ऑपरेशन टीम और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए हथियारों और विस्फोटकों का बड़ा डंप बरामद किया गया है। खास बात यह है कि इस जखीरे में पुलिस बल से पहले लूटी गई एक राइफल भी शामिल है, जिससे नक्सली नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है।
CG News : यह कार्रवाई आत्मसमर्पित नक्सलियों से मिली अहम जानकारी के आधार पर की गई। पूछताछ के दौरान मिले इनपुट के बाद सुरक्षाबलों ने पीपरछेड़ी, कमारभौदी और मैनपुर के कुकरार जंगल में सर्चिंग अभियान चलाया। जंगल के अंदर जमीन के नीचे छिपाकर रखे गए हथियार और विस्फोटक सामग्री को जवानों ने बरामद किया।
CG News : बरामद सामग्री में एक लूटी हुई राइफल, एक देसी पिस्टल, 12 बोर के 31 राउंड कारतूस, 43 डेटोनेटर सहित बड़ी मात्रा में अन्य कारतूस और दैनिक उपयोग की सामग्री शामिल है। अधिकारियों का कहना है कि इतनी बड़ी मात्रा में हथियार और विस्फोटक मिलने से संकेत मिलता है कि नक्सली किसी बड़ी वारदात की तैयारी में थे, जिसे समय रहते नाकाम कर दिया गया।
CG News : सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार इस कार्रवाई से नक्सलियों की रणनीति को गंभीर नुकसान पहुंचा है। फिलहाल पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन और तेज कर दिया गया है, ताकि नक्सली गतिविधियों पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


