CG News : रायपुर। राजधानी रायपुर में एक कॉनमैन ने तंजानिया की गोल्ड माइन में निवेश का झांसा देकर दो व्यवसायियों से करोड़ों रुपये की ठगी की है। आरोपी ने खुद को सोने की खदान का मालिक बताकर निवेशकों को मोटा मुनाफा दिलाने का लालच दिया।
CG News : पीड़ित व्यवसायी समर्थ बरडिया और मुकुल चोपड़ा ने बताया कि यश शाह नामक आरोपी ने उन्हें एस.के.एम. बुलियन ट्रेडिंग लिमिटेड नामक फर्म के जरिए भारत और तंजानिया के बैंक खातों में भारी रकम ट्रांसफर कराई।
CG News : जांच में खुलासा हुआ कि तंजानिया के कानून के अनुसार विदेशी नागरिक सीधे गोल्ड माइन के मालिक या भागीदार नहीं बन सकते। आरोपी ने निवेश पाने के लिए फर्जी दस्तावेज और कूटरचित फर्म का सहारा लिया। साथ ही, पीड़ितों की जानकारी के बिना विदेशी खाते से 70 हजार अमेरिकी डॉलर (लगभग 58 लाख रुपये) भी निकाल लिए गए।
CG News : धोखाधड़ी का पता चलते ही पीड़ितों ने एसपी कार्यालय और सिविल लाइंस थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दस्तावेजों और बैंक ट्रांजेक्शन की जांच शुरू कर दी है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


