MP News : इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में चाइनीज मांजे का कहर फिर एक जानलेवा घटना के रूप में सामने आया। रविवार को बिचौली मर्दाना इलाके में बाइक से घर लौट रहे रघुवीर धाकड़ विचारधारक, ओम साईं विहार कॉलोनी का गला चाइनीज मांजे में फंस जाने से कट गया। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
MP News : पुलिस के अनुसार, रघुवीर टाइल्स की ठेकेदारी का काम करते थे और रविवार को छुट्टी के दिन एक साइट देखने गए थे। लौटते समय बाइक चलाते हुए अचानक चाइनीज मांजे से उनकी गर्दन फंस गई, जिससे हादसा हो गया। राहगीरों ने उनके मोबाइल से परिवार को तुरंत सूचना दी। परिवार ने बताया कि रघुवीर का एक बेटा साहिल अभी पढ़ाई कर रहा है, जबकि दो साल पहले उनके दूसरे बेटे की पानी में डूबने से मौत हो चुकी है।
MP News : इस तरह परिवार पर लगातार दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना ने एक बार फिर इंदौर में चाइनीज मांजे की बिक्री और उपयोग को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर लोगों को चेतावनी जारी की गई है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


