IND - BAN
IND – BAN: ढाका/नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच राजनीतिक तनाव अब क्रिकेट के मैदान से बाहर निकलकर खिलाड़ियों की कमाई तक पहुंच गया है। भारतीय क्रिकेट उपकरण निर्माता कंपनी सैंसपैरिल्स ग्रीनलैंड्स (SG) ने बांग्लादेश के कई प्रमुख बल्लेबाजों के साथ बैट स्पॉन्सरशिप अनुबंध नवीनीकरण नहीं करने का फैसला लिया है। इससे बांग्लादेशी क्रिकेट जगत में हड़कंप मच गया है।
IND – BAN: प्रभावित खिलाड़ियों में बांग्लादेश के टी20 कप्तान लिटन दास, पूर्व टेस्ट कप्तान मोमिनुल हक और टेस्ट विशेषज्ञ यासिर अली रब्बी प्रमुख हैं। हालांकि खिलाड़ियों को अभी आधिकारिक रूप से सूचित नहीं किया गया है, लेकिन उनके एजेंट्स को इस बारे में बता दिया गया है। एक बांग्लादेशी क्रिकेटर ने नाम न छापने की शर्त पर बताया, “यह लगभग तय हो चुका है कि आने वाले दिनों में अनुबंध समाप्त हो जाएगा।”
IND – BAN: यह फैसला दोनों देशों के बीच चल रहे विवाद की सीधी कड़ी माना जा रहा है। हाल ही में बीसीसीआई ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को निर्देश दिया था कि वह बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को IPL 2026 की टीम से रिलीज कर दे। मुस्तफिजुर को मिनी-ऑक्शन में 9.2 करोड़ रुपये में खरीदा गया था, लेकिन बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर कथित हमलों के विरोध में यह कदम उठाया गया।
IND – BAN: जवाब में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने मुस्तफिजुर का नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट रद्द कर दिया और ICC से अपील की कि टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप मैच (कोलकाता और मुंबई में) श्रीलंका शिफ्ट कर दिए जाएं। ICC ने अनुरोध ठुकरा दिया और साफ किया कि मैच भारत में ही होंगे। अनुपस्थिति की सूरत में बांग्लादेश को अंक गंवाने पड़ सकते हैं।
IND – BAN: SG का यह कदम बांग्लादेशी क्रिकेट इंडस्ट्री के लिए बड़ा झटका है, क्योंकि भारत उनका सबसे बड़ा उपकरण और स्पॉन्सरशिप बाजार है। सूत्रों के अनुसार अन्य भारतीय कंपनियां भी इसी राह पर चल सकती हैं, जिससे खिलाड़ियों की आय लंबे समय तक प्रभावित रहेगी।
IND – BAN: टी20 विश्व कप 7 फरवरी 2026 से शुरू हो रहा है। बांग्लादेश का पहला मैच उसी दिन कोलकाता में वेस्टइंडीज के खिलाफ है। स्थिति अभी तनावपूर्ण है, लेकिन दोनों देशों के बीच संवाद से हल निकलने की उम्मीद बाकी है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


