Share Market
Share Market: मुंबई: भू-राजनीतिक तनाव और अमेरिका द्वारा संभावित टैरिफ बढ़ोतरी की आशंकाओं से भारतीय शेयर बाजार पर दबाव बना रहा। बुधवार को बेंचमार्क इंडेक्स लगातार तीसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुए। बीएसई सेंसेक्स 102.20 अंक या 0.12 प्रतिशत फिसलकर 84,961.14 पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 37.95 अंक या 0.14 प्रतिशत नीचे 26,140.75 पर समाप्त हुआ। विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की बिकवाली ने भी बाजार को कमजोर किया।
Share Market: सेंसेक्स की 30 कंपनियों में मारुति, पावर ग्रिड, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स, एचडीएफसी बैंक, एशियन पेंट्स और टाटा स्टील सबसे ज्यादा गिरने वाली रही। वहीं, टाइटन, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, इंफोसिस और टीसीएस जैसी आईटी कंपनियां बढ़त में रहीं।
Share Market: विशेषज्ञों के अनुसार, वैश्विक अनिश्चितता और Q3 नतीजों से पहले सतर्कता बनी हुई है। एनरिच मनी के सीईओ पोनमुडी आर ने कहा कि निवेशक चयनात्मक रुख अपना रहे हैं, जबकि जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के विनोद नायर ने विदेशी निवेशकों के जोखिम से बचने को मुख्य कारण बताया।
Share Market: वैश्विक बाजारों में मिश्रित रुख रहा। एशियाई बाजारों में कोस्पी बढ़ा, निक्केई गिरा। यूरोपीय बाजार ज्यादातर नीचे रहे, जबकि अमेरिकी बाजार मंगलवार को तेजी पर बंद हुए। ब्रेंट क्रूड 0.81% गिरकर 60.21 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। मंगलवार को FII ने 107.63 करोड़ रुपये की बिकवाली की, जबकि DII ने 1,749.35 करोड़ रुपये की खरीदारी की।

