CG News : खैरागढ़। छुईखदान-गंडई जिले के करमतरा गांव स्थित शासकीय प्राथमिक स्कूल में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब प्रार्थना सभा के दौरान बच्चे एक-एक कर बेहोश होकर जमीन पर गिरने लगे। कुछ ही मिनटों में स्कूल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
CG News : जांच में सामने आया कि स्कूल खुलने से पहले पहुंचे बच्चों ने परिसर के आसपास लगे रतनजोत (रतन बिज) के पौधे का फल खा लिया था। इसके कुछ देर बाद ही बच्चों को चक्कर, उल्टी और कमजोरी महसूस होने लगी, जिसके बाद वे बेहोश होने लगे।
CG News : घटना के बाद सभी प्रभावित बच्चों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जालबांधा पहुंचाया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, 19 बच्चों ने रतनजोत का फल खाया था। इनमें से 16 बच्चों का इलाज जालबांधा सीएससी में किया जा रहा है, जबकि तीन बच्चों की हालत ज्यादा गंभीर होने पर उन्हें सिविल अस्पताल खैरागढ़ रेफर किया गया है।
CG News : घटना की खबर फैलते ही करमतरा गांव में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में परिजन और ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए। अस्पताल परिसर में बच्चों को देखने के लिए भीड़ जुट गई, वहीं माता-पिता के चेहरों पर डर और चिंता साफ नजर आई।
CG News : सीएमएचओ आशीष शर्मा ने बताया कि सभी बच्चों की हालत फिलहाल स्थिर है। गंभीर बच्चों को 24 घंटे के ऑब्जर्वेशन में रखा गया है और लगातार निगरानी की जा रही है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने स्कूल परिसर और आसपास से जहरीले पौधों को तुरंत हटाने और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


