सचिन पायलट
CG News : रायपुर। कांग्रेस के छत्तीसगढ़ राज्य इंचार्ज सचिन पायलट 8 जनवरी को एक दिवसीय दौरे पर रायपुर आएंगे। इस दौरान वह राज्य भर में मनरेगा (MNREGA) के विरोध प्रदर्शनों का रिव्यू करेंगे और हाल ही में नियुक्त हुए जिला अध्यक्षों से मुलाकात कर संगठन की तैयारियों और रणनीतियों पर चर्चा करेंगे।
CG News : संगठन और जिला अध्यक्षों पर फोकस
पार्टी सूत्रों के अनुसार, पायलट इस दौरे के दौरान संगठन की गतिविधियों पर भी ध्यान देंगे। नए नियुक्त जिला अध्यक्षों की जिम्मेदारियों और भविष्य की रणनीतियों पर मंथन किया जाएगा। साथ ही, उन्हें ट्रेनिंग देने और जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए एक रूपरेखा तैयार करने की संभावना है। कांग्रेस के लिए यह दौरा इसलिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि पार्टी ने MNREGA को लेकर राज्य में व्यापक आंदोलन शुरू किया है।
CG News : पिछला दौरा
सचिन पायलट का छत्तीसगढ़ दौरा पहली बार 26 नवंबर को हुआ था। उस दौरे के दौरान उन्होंने पूरे राज्य में चल रहे SIR कैंपेन का रिव्यू किया और संविधान बचाओ दिवस से जुड़े कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। रायपुर से धमतरी गए, जहां कार्यक्रम में शामिल होने के बाद SIR कैंपेन को लेकर रिव्यू मीटिंग की।
इसके बाद पायलट कांकेर पहुंचे और वहां पार्टी अधिकारियों के साथ संगठनात्मक समीक्षा की। कांकेर से वे देर शाम जगदलपुर पहुंचे और अगले दिन SIR कैंपेन की विस्तृत समीक्षा मीडिया के सामने पेश की।
CG News : 8 जनवरी का दौरा
सचिन पायलट का यह नया दौरा कांग्रेस संगठन को मजबूत करने और आगामी रणनीतियों को अंतिम रूप देने के लिए अहम माना जा रहा है। पार्टी की अंदरूनी तैयारियों और मनरेगा विरोध प्रदर्शन की समीक्षा के साथ-साथ, पायलट जिला अध्यक्षों के योगदान और संगठन की कार्यप्रणाली पर भी फोकस करेंगे।

